व्यवसायिक बीमा योजना

पी0सी0यू0 के वित्तीय संसाधनो में वृद्धि लाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा कारपोरेट एजेन्सी के रूप में आई0आर0डी0ए0 से लाइसेंस प्राप्त कर उनके द्वारा निर्देशित शर्तो एवं प्रतिबन्धो के अधिन 1995 से सहकारी संस्थाओं /बैको के सामान्य बीमा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के सम्पत्तियों एवं व्यवसाय का बीमा पी0सी0यू0 के माध्यम से कराया जा रहा है। वर्तमान में पी0सी0यू0 द्वारा इफको टोकियों जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि0 की एजेन्सी ली गई है। जिसके द्वारा निम्न प्रकार का बीमा कराया जाता हैः-

जनता व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना

इस योजना के अन्तर्गत प्रारम्भिक सह0 कृषि ऋण समितियों के ऋणी सदस्यों के साथ-साथ सहकारी संस्थाओं /बैंको के कर्मचारियों /अधिकारियों को रू0-9.40 प्रति सदस्य/प्रतिवर्ष प्रीमियम पर रू0-50,000.00 रूपये का रिस्क कवर किया जाता है।

शापकीपर बीमा योजना

इस बीमा के अन्तर्गत प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के गोदामों में रखी रासायनिक उर्वरक उन्नतशील बीज, कृषि रक्षा रसायन आदि के स्टाक एव कैश का बीमा किया जाता है।

बैंकर्स इन्डिमिनिटी बीमा योजना

इस योजना के अन्तर्गत सहकारी क्षेत्र के बैंको तथा उनकी शाखाओं की परिसम्पित्तियों तथा कैश इन ट्रॅान्जिट एवं कैश इन सेफ तथा कर्मचारियों का बीमा किया जाता है।

आर0के0वी0वाई बीमा योजना

इस योजना के अन्तर्गत किसान ऋण पर रू0-5,00,000 तथा व्यक्तिगत रू0-1,00,000 तक सम इंर्श्योड का रिस्क कवर किया जाता है।

बीमा दावों की सूचना (वर्ष 2020 - 2021)

क्रमांक पॉलिसी नाम दावों की संख्या निस्तारित दावों की संख्या धनराशि नो क्लेम लंबित दावे
1 जनता दुर्घटना बीमा 196 150 7500000 46 0
2 शॉपकीपर्स् 21 13 740437 8 0
3 बैंकर्स 1 0 0 1 0
योग 218 163 4240437 55 0
(वर्ष 2021 - 2022)
क्रमांक पॉलिसी नाम पिछले वर्ष के लंबित दावे चालू वर्ष दावों की संख्या कुल दावों की संख्या निस्तारित दावों की संख्या धनराशि नो क्लेम लंबित दावे
1 जनता दुर्घटना बीमा 0 168 168 89 6335000 12 68
2 शॉपकीपर्स् 0 35 35 2 409760 0 33
3 बैंकर्स 0 0 0 0 0 0 0
योग 0 239 239 126 6844760 12 101
Scroll to Top